Advertisements
Spread the love

 एसई रेलवे के जनरल मैनेजर ने जेडआरटीआई सीनी का किया निरीक्षण…

सरायकेला: संजय मिश्रा : साउथ ईस्टन रेलवे के जनरल मैनेजर अनिल कुमार मिश्रा ने जेडआरटीआई सीनी का निरीक्षण गुरुवार को किया। जेडआरटीआई प्रिंसिपल मनोज कुमार सिन्हा व मेंस कांग्रेस के सेक्रेटरी संजय सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर संजय सिंह ने सीनी की समस्याओं से जीएम को अवगत कराया। इसके अलावा सीनी स्टेशन में सम्लेश्वरी एक्स्प्रेस व विशाखापट्टनम एक्सप्रेस की ठहराव की मांग की गई।

Advertisements

वर्क शॉप में डिप्टी चीफ एवं एएक्सएन, टीएमओ की स्थाई पोस्टिंग की मांग की गई। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मुरली प्रधान, मुखिया ग्राम पंचायत सीनी जयवंती मुर्मू, ग्राम प्रधान मनोज कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। सीनी में सड़क की समस्याओं से जीएम को अवगत कराया गया। कहा गया कि सीनी बाजार की सड़क को खोद कर रख दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप है। जिससे दुकानदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। मौके पर चंद्र शेखर, मनोज मुखी, अशोक महतो, मनोज प्रसाद, मुना साव, राहुल महतो, मनीष आदि मौजूद रहे।

You missed