Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा ने की बैठक, सम्मान राशि में बढ़ोतरी पर हेमंत सरकार का जताया आभार…

सरायकेला: संजय मिश्रा । ग्राम प्रधान महासभा राज नगर प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक राज नगर हाट मैदान में की गई। महासभा के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई उक्त बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम उपस्थित रहे। बैठक में ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। तथा ग्राम प्रधान की सम्मान एवं सम्मानित राशि में बढ़ोतरी करने के लिए हेमंत सोरेन सरकार को धन्यवाद देते हुए

Advertisements
Advertisements

आभार प्रकट किया गया। साथ ही आग्रह किया गया कि बढ़ोतरी राशि एवं बकाया राशि दुर्गा पूजा से पहले दिया जाए। ताकि सभी ग्राम प्रधान खुशी-खुशी दुर्गा पूजा मना सके। बैठक में अपने साथी डाकुआ और नायके कभी सम्मानित राशि जल्द भेजने का अनुरोध किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष विशु हेंब्रम ने सभी से एकता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक होकर सारे काम करेंगे और गांव के विकास में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। साथ ही सरकार के आदेश का पूरी ईमानदारी के साथ पालन करेंगे।

दीकु मार्डी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। बैठक में मारकोंडो बारी, लंकेश्वर संवैया, भीम हांसदा, रविंद्र सामड, कान्हू मुर्मू, भगवती प्रसाद राऊत, सुभाष चंद्र महतो, लक्ष्मी नारायण महतो, गुरु प्रसाद महतो, दुर्गा चरण तापे, भोला हेंब्रम, गणपति मंडल, जलंधर पाहाड़ी, लालू गोप, चितरंजन गोप, रविंद्र महतो, भीमसेन मुर्मू, सुंदर मोहन बेसरा, बारसा टुडू, सत्येंद्र सिंहदेव, गुरिया सोय, आकाश पूर्ति, महेश प्रधान, महावीर महतो, वासुदेव प्रधान एवं डिबरु हेंब्रम मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed