Advertisements
Spread the love

कपाली-पत्नी निकली पति शाहबाज की हत्यारिन…

सरायकेला:कल्याण पात्रा

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत इस्लामनगर स्थित पहला मोड़ के समीप रहने वाले मोहम्मद शाहबाज उम्र करीब 28 साल ने अपने घर के पंखे में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।आनन फानन में परिवार वाले उसे लेकर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद घर वाले मृतक शाहबाज को घर वापस ले आए, हालांकि इसकी भनक कपाली ओपी पुलिस को लग गई। इसके बाद कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल मैं जुट गई ।पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में लग गई कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या जांच के बाद कपाली पुलिस ने मृतक शहबाज की पत्नी जरीन बानो उर्फ गुड्डू उम्र 32 को कपाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय हिरासत में भेज दिया है, प्राप्त जानकारी की मुताबिक शहबाज मूल रूप से जमशेदपुर के ओल्ड पुरुलिया रोड रोड नंबर 6 जाकिर नगर के रहने वाला है।