Spread the love

सरायकेला : महात्मा गांधी की 77 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

रिपोर्टर – जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 77 वे पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर सरायकेला जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गम्हरिया प्रखंड स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा मे श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता फुलकांत झा के नेतृत्व में आयोजित हुए श्रद्धांजलि सभा में महात्मा गांधी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी फूलकांत झा ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी संविधान की रक्षा के उद्देश्य से देश भ्रमण कर रहे हैं। इसी के तहत माल्यार्पण कार्यक्रम के बाद गम्हरिया लाल बिल्डिंग चौक तक कांग्रेस जनों ने पैदल मार्च कर जय भीम, जय बाबू का नारा दिया हैं।

श्रद्धांजलि सभा में वरीय कांग्रेसी दिवाकर झा, जिला उपाध्यक्ष खिरोद सरदार, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश तिवारी, राजू रजक आदि उपस्थित थे।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …