Spread the love

सरायकेला राजा एवं रानी ने श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा समिति के पूजन उत्सव का किया शुभारंभ…

सरायकेला संजय मिश्रा  । बेलवरण के शुभ अवसर पर सरायकेला राजा सह श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष राजा प्रताप आदित्य सिंहदेव एवं रानी अरुणिमा सिंहदेव ने संयुक्त रूप से श्री श्री पब्लिक दुर्गा पूजा कमेटी के मां दुर्गा पूजा महोत्सव का पूजा प्रारंभ एवं उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्य पुजारी पंडित नीलकंठ सारंगी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के बीच जगत कल्याण के लिए बेलवरण की पूजा को संपन्न कराया।

Advertisements
Advertisements

मौके पर कमेटी के भोला महांती, श्रीधर नारायण सिंहदेव, सुमन कुमार धीर सामंत उर्फ पप्पू, संजीव पति, रूपेश साहू, सौरभ साहू, उमेश भोल, शुभम दास, रामनाथ सारंगी, शंभू आचार्य, दीनबंधु आचार्य, देवी प्रसन्न सारंगी, तपन कामिला, मनोज सिंह, अनिल महांती, देवराज सिंहदेव, कैलाश सिंहदेव, भीष्म कैवर्त, पंकज साहू, सरोज कर, राहुल आचार्य, राजेश रजक, जगन्नाथ बेहरा, जगन्नाथ कारजी, नरसिंह सुतार सहित दर्जनों की संख्या में भक्ति श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You missed