Spread the love

बड़ा गम्हरिया के नमोपाड़ा के दो घरों में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान बस्तीबसियो में भय का माहौल…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गम्हरिया के नमोपाड़ा के दो घरों में मिले तेंदुआ के पैरों के निशान देखे गया है।एक बुजुर्ग सीताराम नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि आधी रात को अचानक उन्हें कुत्तों के भौंकने के बहुत तेज आवाजें आने लगी। उन्होंने बताया कि उनके घर निर्माणाधीन है एवं उसके निर्माण के लिए लोहे के रड एवं अन्य चीज रखी है।

आशंका हुई कि शायद उन चीजों को चुराने के लिए चोर आया है। जिससे जांच करने के लिए जैसे ही दरवाजा खोला तो उन्होंने देखा कि सामने तेंदुआ विचरण कर रहा है। इसके बाद वे काफी डर गए और उन्होंने दरवाजे को बंद कर लिया और सुबह इसकी जानकारी सभी को दी। सभी लोगों ने जब आसपास के क्षेत्र में देखा तो एक अन्य कई घर में भी पंजे के निशान पाए गए हैं।

वहीं एक दूसरे घर की महिला ने बताया कि उनके यहां बकरियां पाली हुई हैं। शायद बकरियों को खाने के नियत से तेंदुआ उनके घर में घुसा होगा । उन्होंने कहा कि उनके घर में छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। जिसके चलते वे काफी डर गई है कि तेंदुआ फिर कभी भी घर में आ सकता है। पूरे मामले को लेकर सरायकेला के डीएफओ को जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं। वही बिना कैमरे पर आए कुछ लोगों ने बताया कि तेंदुआ इसी बस्ती में कहीं छुपा हुआ है।

बारिश के चलते पंजे के निशान मिट गए

बागानपाड़ा में तेंदुआ आने की सूचना के बाद वन विभाग की टीम जांच करने पहुंची वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा बताया गया है कि कुछ निशान तेंदुए के पंजे से मेल खा रहे हैं। हालांकि रात भर बारिश होने के चलते कई जगह से तेंदुए के निशान मिट गए हैं। एक्सपर्ट को बुलाकर आगे पड़ताल की जा रही है।

Advertisements

You missed