Spread the love

मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त से सड़क दुर्घटना नियंत्रण को लेकर सड़क दुरुस्त करने की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने उपायुक्त सह सड़क सुरक्षा समिति अध्यक्ष को पत्र लिखकर सड़क दुर्घटना नियंत्रण के लिए सड़क दुरुस्त करने की मांग की है। अपने लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि बिरसा चौक के सामने सड़क में बड़े-बड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण वहां हमेशा दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी प्रकार सरायकेला से जमशेदपुर की सड़क में भी बहुत सारे गड्ढे हो गए हैं।

जबकि चाईबासा जमशेदपुर टोल सड़क है। और जानकारी के अनुसार सड़क का मेंटेनेंस टोल एजेंसी को हमेशा करना है। साथ ही सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस भी टोल कंपनी को करना है। जिसमें टोल कंपनी द्वारा काफी लापरवाही बरती जा रही है। सड़कों पर काफी जगह गड्ढे हो जाने और स्ट्रीट लाइट भी हमेशा खराब रहने के कारण हमेशा छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले कई वर्षों से सरायकेला राजनगर सड़क निर्माणाधीन है।

सड़क की स्थिति काफी खराब है और आए दिन उसे सड़क पर भी दुर्घटनाएं होती रहती है। इसे देखते हुए उन्होंने मांग की है कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए बिरसा चौक सरायकेला, सरायकेला जमशेदपुर मार्ग एवं सरायकेला से राजनगर मार्ग के गद्दे और सड़क को जनहित में दुरुस्त करवाया जाए।

Advertisements

You missed