Spread the love

आदिवासी कुड़मी समाज के जिला अध्यक्ष बने मनोज कुमार महतो टिडुआर…

सरायकेला: संजय मिश्रा : सरायकेला के सिंहपुर स्थित बुढ़ाबाबा थान में आदिवासी कुड़मी समाज की बैठक हुई। आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति के सह सचिव रामबिलास महतो की अध्यक्षता में हुई समाज की बैठक में जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। बैठक में आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय, प्रदेश, जिला, प्रखंड पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में क्रमवार सभी पदाधिकारियों ने अपना विचार रखा। इसके पश्चात सर्वसम्मति से आदिवासी कुड़मी समाज के सरायकेला-खरसावां जिला समिति का पुनर्गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मनोज कुमार महतो टिडुआर, सचिव विभीषण महतो, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र महतो, उपाध्यक्ष रीना महतो, सुकदेव काडुआर, त्रिलोचन महतो कटियार, सह सचिव सुरज महतो बंसरियार, मीडिया प्रभारी राज बसरिआर को बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा महतो, संगीता महतो, सुभद्रा महतो, मनोज कुमार महतो, लतिका महतो, अनुपम महतो, महेंद्र महतो, गौतम महतो व विचित्र महतो को मनोनीत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष निरंजन महतो, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण महतो, रामगढ़ जिला कोषाध्यक्ष गौतम कुमार महतो, सुकदेव काडुआर, सुरज बसरिआर व बलराम महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed