Advertisements
Spread the love

पान्ड्राशाली में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत पान्ड्राशाली में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सकरी दोंगो की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें इंडिया गठबंधन के झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष डिम्बू तियु की उपस्थिति में खरसावां विधानसभा क्षेत्र के खुंटपानी प्रखंड में एक दिवसीय जनसंपर्क के लिए रूट-चार्ट बनाया गया.

जिसमें प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्षों से विचार विमर्श कर सहमति लिया गया कि जनसंपर्क अभियान जानुमबेड़ा से शुरू होकर बादेया, केयाडचालोम, रूईडीह, पान्ड्राशाली, भोया, पुरूनियां होते हुए दोपाई तक जन संपर्क कार्यक्रम किया जाएगा. जिसमें 9 अप्रैल को खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कालीचरण मुण्डा इस जन संपर्क कार्यक्रम में शामिल होंगे. जनताओं के बीच में जा कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।

इस बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष सकरी दोंगों, डिम्बू तियु, विरसा तियु, अजीत कान्डेयांग, रेंगो पुर्ती, बैगो बोदरा, नारेश पुर्ती, अमीर फुर्ती, मोहन हेम्ब्रम, अशोक मुन्डरी, मोहन दास, सालुका कान्डेयांग, राहुल गोप समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे.

You missed