Advertisements
Spread the love

स्वीप कार्यक्रम के तहत वोटर अवेयरनेस को लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान…

मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया गया प्रेरित…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को इचागढ़, सरायकेला, खरसावां, कुकुडू एवं चांडिल प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर मतदाताओं को निश्चित रूप से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

इसके तहत ईचागढ़ प्रखंड परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण अभियान का आयोजन किया गया। सरायकेला प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पठानमारा एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय भद्रुडीह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली एवं मेहंदी बनाकर जागरूकता रैली द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

खरसावां प्रखंड के शिमला पंचायत, चांडिल प्रखंड के रुगड़ी एवं कुकड़ु प्रखंड परिसर में भी मतदाता जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। इसके अलावा जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा खरसावां प्रखंड के चिलकु, कृष्णापुर एवं बुरुडीह पंचायत में तथा सरायकेला प्रखंड के कमलपुर पंचायत में आंगनबाड़ी सहिया एवं सेविका बीएलओ के साथ जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो।

यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?