Advertisements
Spread the love

उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की जयंती पर की गई सभा।

सरायकेला Sanjay: उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दाश की जयंती के शुभ अवसर पर उत्कलमणि आदर्श पाठागार सरायकेला के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक की अध्यक्षता में उत्क्रमणीय आदर्श पाठागार के नाटक भवन में एक सभा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर क्लब के वरिष्ठ सदस्य एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों के द्वारा बारी बारी से पंडित गोपबंधु दाश की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अपने जीवन काल में उड़िया भाषा संस्कृति एवं देश के लिए जो अतुलनीय कार्य पंडित गोपबंधु दास के द्वारा किए गए उन सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उन्हें स्मरण किया गया। साथ ही पाठागार द्वारा आने वाले दिन में उनके स्मृति पर एक भव्य कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में गोपबंधु दास को याद करते हुए उनके चित्र पर सभी उपस्थित सदस्य एवं गणमान्य लोगों के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

Advertisements

तत्पश्चात सभी सदस्य एवं गणमान्य लोग के द्वारा गोपबंधु चौक स्थित उनके प्रतिमा पर सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक की उपस्थिति में माल्यार्पण किया गया। पूरे कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष सुदीप पटनायक, महासचिव जलेश कवि, सह सचिव पवन कवि, वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर कर, सुशांत महापात्र, रजत पटनायक, तरुण भोल, मलय साहू, रीता दुबे, श्रीमती दुबे, घासीराम सतपथि, शिव शंभू कवि, बद्री दरोगा, इतेश चंद्र कवि, अर्जुन कर, चक्र महंती, परेश चंद्र महंती, दुखु साहू, परसुराम कवि, चिरंजीवी महापात्र, बब्बन सिंह, राजेश महतो एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।