Advertisements
Spread the love

प्रधानमंत्री आवास योजना हर हाल में समय पर पूरा हो वरना

होगी करवाई: मृत्युंजय कुमार

 

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर पीएम आवास योजना का निरीक्षण किया। बीडीओ ने सभी लाभार्थियों को निर्देश देते हुए कहा स्वंय रुचि लेते हुए समय पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना पूरा करे। राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कर्मचारियों को हर हाल में भौतिक सत्यापन कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

Advertisements
Advertisements

साथ ही साथ अपने सभी प्रखंड कर्मियों को जांच कर सत्यापन करने और सभी को समय पर पैसा भुगतान करने का भी निर्देश दिया है। बताया गया प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 2016-17 से 20-21 के तहत 236 प्रधानमंत्री आवास योजना का निर्माण करना हैl जिसके लिए प्रथम किस्त दे दिया गया है और द्वितीय किस्त भी जारी किया जा रहा हैl

प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के सख्त निर्देश के आलोक में प्रखंड के पंचायत सेवक ग्राम सेवक और जेई के द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है और सभी को हर हाल में समय पर पूरा करने के लिए नोटिस भी दिया जा रहा है।

You missed