Spread the love

जिला परिषद की पहली बैठक स्थानीय परिसदन में

आयोजित कर स्थाई समिति का किया गया गठन…..

सरायकेेला (संजय मिश्र) स्थानीय परिसदन में जिला परिषद की पहली बैठक जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। बैठक में स्थाई समिति का गठन किया गया। बैठक में 15वें वित्त आयोग के मद से क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर चयन किया गया। बैठक में स्थाई समिति ,जिला स्तरीय जनजाति विकास परिषद एवं जिला स्तरीय वनाधिकार समिति का गठन किया गया है।

Advertisements

स्थाई समिति के गठन के दौरान सामान्य प्रशासन समिति में सोनाराम बोदरा को अध्यक्ष बनाया गया है। जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल, लक्ष्मी देवी, कालीचरण बानरा, जींगी हेंब्रम एवं मधुश्री महतो को सदस्य बनाया गया है। कृषि एवं उद्योग समिति में कालीचरण बानरा को अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, शंभू मंडल, सविता मार्डी एवं अमोदिनी महतो को सदस्य बनाया गया है। स्वास्थ्य शिक्षा समिति में मधुश्री महतो को अध्यक्ष बनाया गया है,

जबकि कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, मालती देवगम, शंभू मंडल, जिंगी हेंब्रम एवं सुभाषिनी देवी को सदस्य बनाया गया है। वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति में सोनाराम बोदरा को अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, पिंकी मंडल ,सुलेखा हांसदा , सावित्री बानरा को सदस्य बनाया गया है। वन एवं पर्यावरण समिति में झिंगी हेंब्रम को अध्यक्ष बनाया गया है ,कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, सावित्री मार्डी , कालीचरण बानरा एवं असीत सिंह पात्रों को सदस्य बनाया गया है।

संचार एवं संपर्क समिति में लक्ष्मी देवी को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि कार्यपालक पदाधिकारी को सचिव, मालती देवगम, सुभाषिनी देवी एवं सावित्री बानरा को सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार जनजाति विकास परिषद समिति का गठन किया गया। जिसमें लक्ष्मी देवी, सुलेखा हांसदा एवं ज्योति लाल माझी को सदस्य बनाया गया है, जबकि वनाधिकार समिति में जींगी हेंब्रम ,कालीचरण बानरा तथा सविता मार्डी को सदस्य बनाया गया है।

Advertisements

You missed