Spread the love

आर्का जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया में आज होगा राज्यपाल का आगमन।

राज्यपाल के आगमन को लेकर किए जा रहे तैयारियों का प्रमंडल

आयुक्त कोल्हान ने उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के साथ किया

निरीक्षण…..

सरायकेला Sanjay: सोमवार को आर्का जैन यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेश बैस का आगमन संभावित है। राज्यपाल के आगमन को लेकर किए जा रहे तैयारियो का जायजा लेने प्रमंडल आयुक्त कोल्हान मनोज कुमार ने उपायुक्त अरवा राजकमल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश के साथ निरीक्षण कर आर्का जैन यूनिवर्सिटी परिसर एवं कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि का जायजा लेकर संबंधित पदाधिकारी एवं यूनिवर्सिटी के वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisements

इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर एवं उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक को आपसी तालमेल स्थापित करते हुए सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करते हुए अच्छे वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने की बात कही। उपायुक्त ने बताया कि राज्यपाल के आने की सूचना को लेकर आर्का जैन यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया गया है। कार्यक्रम की तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की तमाम व्यवस्था एवं मौसम को देखते वाटरप्रूफ पंडाल की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि गम्हरिया से और आरका जैन यूनिवर्सिटी के बीच आने वाले रास्ता जो टेंडर प्रक्रिया में है का तत्काल मोटरेबल बनाया गया है। कार्यक्रम के संबंध में उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में राज्यपाल के द्वारा सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले गोल्ड मेडलिस्ट को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रथम दीक्षांत समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल की उपस्थिति में संपन्न किया जायेगा। निरीक्षण क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, अंचलाधिकारी गम्हरिया मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य उपस्थित रहे।

 

Advertisements

You missed