Spread the love

नीतीश चौधरी उर्फ हन्नी निर्विरोध बने मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के अध्यक्ष…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। नीतीश चौधरी उर्फ हन्नी को मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।मौके पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के निवर्तमान आकाश अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने उन्हें शुभकामना देते हुए वर्ष 2024-25 के कार्यकाल के लिए पदभार सौंपा। मौके पर नीतीश चौधरी ने बताया कि समाज सेवा और मानव सेवा के कार्य के लिए वे समर्पित भाव से मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के कार्य को आगे बढ़ाएंगे। और टीमवर्क के साथ

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा को उत्कृष्ट रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास करेंगे। बताया गया कि सत्र 2024-25 के लिए मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला शाखा के नव चयनित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह अप्रैल महीने के प्रथम सप्ताह में समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।

You missed