Spread the love

“नारी शक्ति” ने 65 स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया…

जमशेदपुर:दीप पोल

Advertisements

जमशेदपुर। महिलाओं द्वारा संचालित संस्था “नारी शक्ति” के तत्वधान में भालूबासा मिष्टी इन होटल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, समाजसेवी मनजीत आनंद, मिताली बोस, तरुण दे, समंतो कुमार, गोरा दा, सुभांकर चैटर्जी, मनोज सरकार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत सुश्री त्रियाशा सरकार ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर की।

शिल्पी लोध ने सुस्वागतम गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा ने दी। तत्पश्चात पियाली चक्रबर्ती व तापती सिंहा ने बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल गीत पर नृत्य प्रस्तुत किए। पियाली चक्रबर्ती, शुक्ला बनर्जी आदि ने गीत प्रस्तुत किए। अपर्णा गुहा ने संस्था की पिछले 3 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां के बारे में सभी को अवगत कराया। बांग्ला भाषा को विधानसभा सत्र में रखने के लिए विधायक मंगल कालिंदी को बंग समाज द्वारा सम्मानित किया गया। बुलबुल घोष ने गेम कंडक्ट किया।

इस अवसर पर 65 स्वावलंबी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनाली मित्र, सुजाता भौमिक, रत्ना पात्र, राजेश्री चटर्जी, नीता सरकार, पिंकी मुखर्जी, कोयल बनर्जी, शर्मिष्ठा सरकार, मीता घोष, जुली सरकार, दीपाली सरकार, सुष्मिता गांगुली, अर्पिता कर आदि उपस्थित थे।

Advertisements

You missed