Advertisements

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेता गणेश महाली ने उन्हें किया नमन…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला के बड़बिल चौक स्थित बूथ संख्या 339 में प्रखर राष्ट्रवादी, अंत्योदय के प्रणेता और जनसंख्या के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उनके नीति सिद्धांत अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सरायकेला विधानसभा विस्तारक विवेक मोदक, प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो, प्रखंड महामंत्री राजू महाली, मीडिया प्रभारी सुभाष तांती, पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रमोद महाली, अजय नंदी एवं राजेश लोहार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Related posts:
सरायकेला:नहीं सुधरी व्यवस्था तो जनहित और उपभोक्ता हित में होगा व्यापक आंदोलन: मनोज कुमार चौधरी।
अखिल भारतीय आदिवासी मूलवासी रक्षा मोर्चा के बैनर तले हथियाडीह के ग्रामीणों ने जिला समाहरणालय के समक्...
कोवाली थाना परिसर में डीएसपी चंद्रशेखर आजाद वीडियो अभय कुमार द्विवेदी सीईओ निकिता वाला, इंस्पेक्टर इ...

