Advertisements
Spread the love

एमएसीटी वाद में पीड़िता को पीडीजे ने प्रदान किया ₹900000 का चेक…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झालसा रांची की निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह के मार्गदर्शन में आगामी 8 जून को सुबह 8:00 बजे से सिविल कोर्ट सरायकेला में मोटर दुर्घटना दावा वाद के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त विशेष लोक अदालत में मोटर दुर्घटना संबंधी वादों का निष्पादन किया जाना है। सचिव डीएलएसए तौसीफ मिराज ने आम लोगों से अपील की है कि इस विशेष लोक अदालत में अपने-अपने वादों का निपटारा कराकर इसका लाभ उठावें और उसे सफल बनावें।

Advertisements

शुक्रवार को MACT 5/23 वाद में पीड़िता को 9 लाख का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा दिया गया। मोटर दुर्घटना दावा के आगामी 8 जून 2024 को होने वाले स्पेशल लोग अदालत के संदर्भ में एक बैठक प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम चौधरी एहसान मोइज, इंश्योरेंस के अधिवक्ता देवेंद्र कुमार यादव, अधिवक्ता टीपी महतो, अधिवक्ता रामजी महतो, अधिवक्ता भरत कुमार महतो आदि मौजूद रहे।बैठक का संचालन सचिव डीएलएसए तौसीफ मेराज़ ने किया।

You missed