Spread the love

कंपनी में चोरी करने के तीन आरोपियों को सरायकेला पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल; दो की तलाश जारी…

सरायकेला  Sanjay। सरायकेला थाना अंतर्गत इंटरनेशनल फैब्रिकेशन सिस्टम कंपनी में बीते 27 मार्च को हुई चोरी की घटना का सरायकेला पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरायकेला थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीते 27 मार्च को अज्ञात चोरों द्वारा इंटरनेशनल फैब्रिकेशन सिस्टम कंपनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

Advertisements

जिसमें कंपनी के प्रोपराइटर द्वारा एक लाख की कीमत की सामग्री चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिसिया अनुसंधान के क्रम में 5 चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। जिसके आधार पर मामले के तीन आरोपी रेलवे स्टेशन रोड कांड्रा निवासी 19 वर्षीय महमूद अंसारी, नारायणपुर गांव निवासी 19 वर्षीय दस्तगीर शेख और चंद्रपुर मुड़िया गांव निवासी 23 वर्षीय जाकिर हुसैन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जबकि मामले के दो अन्य आरोपी इरफान और अताउल्लाह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ₹15000 की सामग्री चोरी करने की बात स्वीकार की गई है। जिन्हें बेचकर उनके द्वारा ईद की खरीददारी की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किए गए नगद ₹4500 भी बरामद किया गया है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News आरा/छपरा/सिवान/हाज़िपुर उत्तर प्रदेश ऊपर किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती तामिलनाडु/कर्नाटक/केरल/आंध्र प्रदेश/तेलंगाना दरभंगा दिल्ली दुमका देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पंजाब पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रयागराज प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मध्यप्रदेश महाराष्ट्र मुजफ्फरपुर राँची राजनीति राजस्थान राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सिवान सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

घाटशिला : लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया री-नीट के कारण जान गंवाए परिक्षार्थिओं के लिए…

सरायकेला पुलिस का बड़ा एक्शन: पश्चिम बंगाल के अंतरराज्यीय गिरोह पर शिकंजा, चार आरोपी गिरफ्तार रिर्पोटर – जगबन्धु महतो तकनीकी जांच और गुप्त सूचना से खुला राज, बंगाल के चार शातिर दबोचे; कोर्ट ने भेजा जेल सरायकेला: सरायकेला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गुप्त सूचना, तकनीकी अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई के दम पर पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को धर दबोचा। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अपराध नियंत्रण की दिशा में अहम सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई सरायकेला थाना कांड संख्या-59/26 के अनुसंधान के दौरान की गई। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2) एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। जांच के दौरान मिले ठोस साक्ष्यों और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम ने पश्चिम बंगाल में छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में मुन्नी मुदलियार, कंका मुदलियार, नारायण मुदलियार और कनक विश्वास शामिल हैं। सभी आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के बंदेल क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच कराई गई और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। गिरोह के नेटवर्क, संभावित अन्य साथियों और अपराध के पूरे तंत्र की पड़ताल की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सरायकेला पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में सक्रिय या बाहर से आकर अपराध करने वाले गिरोहों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।