Advertisements
Spread the love

उत्साहवर्धक रहा जिले में मैट्रिक का रिजल्ट; 89.570% सफलता के साथ राज्य में जिले का स्थान रहा 16वां; डीईओ ने सफलता पर बधाई देते हुए और बेहतर की कामना की…

प्रिंस बना जिला टॉपर; सिविल सर्विस क्रैक करने की तमन्ना…

सरायकेला: संजय मिश्रा 

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के मैट्रिक-2024 का रिजल्ट उत्साहवर्धक रहा है। कुल 89.570% सफल नतीजे के साथ जिले को राज्य में 16वां स्थान प्राप्त हुआ है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने जिले के नतीजे पर संतोष व्यक्त करते हुए सफल परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी है।

और उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए भविष्य में जिले के मैट्रिक के रिजल्ट को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास किये जाने की बात कही है। बताते चलें कि इस वर्ष मैट्रिक के नतीजे में बेटियों की अपेक्षा बेटों ने बाजी मारते हुए जिले के टॉपर लिस्ट में अपना स्थान बनाया है।

प्रिंस बना जिला टॉपर:-
मैट्रिक-2024 की परीक्षा में आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया का छात्र प्रिंस कुमार सरायकेला-खरसावां जिला टॉपर रहा है। प्रिंस कुमार कुल 479 अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बना। प्रिंस कुमार ने अपनी इस सफलता का श्रेय सही दिशा में सच्ची लगन और अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है।

प्रिंस कुमार ने अपना जीवन लक्ष्य बताते हुए कहा है कि उसकी तमन्ना सिविल सर्विस परीक्षा पास कर राष्ट्र की सेवा करने की है। बताते चलें कि प्रिंस कुमार के पिता रणजीत सिंह प्राइवेट कंपनी अमलगम स्टील में सुपरवाइजर हैं। और माता नूतन देवी कुशल गृहणी है। दोनों ने ही अपने पुत्र की सफलता पर खुशी जाहिर की है।

जिले के टॉपर 5:-
1.प्रिंस कुमार-479- आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया।
2.धीरज कुमार-478- सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल सरायकेला।
3.तन्मय प्रधान-475- बीपीडीए हाई स्कूल भीमखांदा।
4.श्रीकांत मुंडा-474- आदर्श विकास विद्यालय गम्हरिया।
4.प्रिया महतो-474- एसएस हाई स्कूल चांडिल।
5.प्रिया कुमारी-472- एसएन हाई स्कूल टीकर।

शत प्रतिशत रहा सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला का रिजल्ट:-
सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला का मैट्रिक का रिजल्ट इस वर्ष भी शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय का छात्र धीरज कुम्हार कुल 478 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉपर के साथ-साथ सेकंड जिला टॉपर रहा है। नतीजे पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य ने बताया कि विद्यालय के कुल 125 छात्र-छात्रा मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से सभी ने सफलता हासिल की है।

जिसमें धीरज कुम्हार विद्यालय टॉपर रहा है। जबकि राहुल दास सेकंड स्कूल टॉपर और दीपिका सिंह थर्ड स्कूल टॉपर रहे हैं। इसी प्रकार दयाशंकर राय चौथे, निवेदिता महतो एवं श्रुति पत्र कर्मचारी चौथे और पांचवें विद्यालय टॉपर रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों के प्रगति पथ पर आगे बढ़ते रहने की मंगल शुभकामनाएं दी है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा