Spread the love

सरायकेला : सबा आलम अंसारी सरायकेला के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) का अतिरिक्त प्रभार संभाला . . .

रिपोर्ट : जगबंधु महतो

Advertisements
Advertisements

झारखंड सरकार के वन एवं पर्यावरण विभाग की अधिसूचना के तहत सबा आलम अंसारी ने सरायकेला वन प्रमंडल के वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय कर्मियों से मुलाकात की और कार्य योजना को लेकर विस्तृत चर्चा की। सबा आलम अंसारी ने कहा कि टीम वर्क के साथ काम करते हुए सरायकेला वन प्रमंडल अंतर्गत वन क्षेत्र और वन भूमि के संरक्षण और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी कर्मियों को एकजुट होकर विभागीय कार्यों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने का आह्वान किया। प्रभार ग्रहण के दौरान सबा आलम अंसारी ने प्रधान लिपिक मिलू नायक और अन्य कार्यालय कर्मियों से मिले।

गौरतलब है कि पूर्व डीएफओ आलोक कुमार वर्मा के आईपीएस वर्ग में चयन के बाद से सरायकेला डीएफओ का पद रिक्त चल रहा था। रिक्ति पद को झारखंड सरकार के निर्देशानुसार सबा आलम अंसारी जिम्मेदारी सौंपा । इस नियुक्ति से वन क्षेत्र के संरक्षण और विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

You missed