समाजसेवी रयबु नाथ ने किया 15 पौधों का रोपण; अभियान जारी…
सरायकेला : संजय मिश्रा । 50 लाख पौधारोपण और उसके संरक्षण का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहे सरायकेला प्रखंड के बुंडू गांव निवासी समाजसेवी रयबु नाथ ने सोमवार को बुंडू फुटबॉल मैदान जाने वाली सड़क के किनारे चौदह फलदार आम एवं एक जामुन के पौधों सहित कुल पंद्रह पौधों का रोपण किया।
Advertisements

Advertisements

इस दौरान उक्त पौधों की सुरक्षा के लिए उन्होंने अपने स्तर पर तैयार किए गए गेबेन से पौधों का घेराव भी किया। मौके पर उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान का एकमात्र पवित्र उद्देश्य पर्यावरण को हरा भरा रखना और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना है। और इसका अंतिम लक्ष्य पर्यावरण के प्रति सेवा समर्पित करना है।

