Advertisements
Spread the love

जमशेदपुर टेल्को क्लब में छाया सरायकेला छऊ का जलवा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। नुवोको जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट के सफल संचालन के तीसवीं वार्षिक उत्सव के अवसर पर जमशेदपुर टेल्को क्लब में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आमंत्रण पर सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के छऊ कलाकारों द्वारा मनमोहक सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों का मन मोह लिया गया।

इस अवसर पर कलाकारों ने आरती, चंद्रभागा एवं राधा कृष्ण नृत्यों की प्रस्तुति की। नृत्य प्रस्तुति दल में सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शशांक शेखर महांती उर्फ भोला महांती, सचिव संदीप कवि, वरीय कलाकार आशीष कर, देवराज दुबे, रूपेश साहू, मंगला मुखी, बाऊरी बंधु महतो, सिद्धू दारोघा, अविनाश कवि, लिटन महांती, सनत साहू एवं राजेश गोप ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति कर खचाखच भरी दर्शकों की भीड़ से वाहवाही बटोरा। मौके पर प्लांट के पदाधिकारी द्वारा सभी कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

You missed