Spread the love

भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने किया जन संपर्क…

देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है: मीरा मुंडा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की धर्म पत्नी सह भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कुचाई में जनसंपर्क किया. मीरा मुंडा ने लोगों से मिल कर केंद्र के नरेंद्र मोदी सरकार के उपलब्धियों की जानकारी दी. मीरा मुंडा ने कहा कि आने वाला आम चुनाव हर मायने में खास है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत के सपनों को पूरा करना है. देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है.

उन्होंने स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा द्वारा क्षेत्र के विकास के लिये किये गये कार्यों की भी जानकारी दी. उन्होने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमने आत्म सम्मान के साथ जीने और खुद को गर्व के साथ भारतीय कहलाने का गौरव हासिल किया है. आने वाले समय में खूंटी का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा.

इस दौरान मुख्य रुप से पूर्व विधायक मंगल सोय, सांसद प्रतिनिधि विजय महतो, मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, दुलाल स्वांसी, केपी सेठसोय, बबलू सोय, डुमू गोप, कांडे सुंबरुई, सत्येंद्र कुम्हार, राहूल दास, रामानाथ महतो, लखीराम मुंडा, दिनेश महतो आदि उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मिल कर हाल चाल जाना.

You missed