Advertisements
Spread the love

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का उपायुक्त ने किया समीक्षा; शत प्रतिशत योग्य किशोरीयों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने के दिए निर्देश…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त रविशंकर शुक्ला की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सभी बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित सभी महिला पर्यवेक्षक उपस्थित रहें।

समीक्षा बैठक मे उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, स्पॉन्सरशिप योजना समेत विभिन्न योजना का प्रखंडवार समीक्षा कर सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत शत प्रतिशत योग्य किशोरियों एवं गर्भवती/धात्री महिलाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कैंप आयोजित कर आवेदन प्राप्त करने तथा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कारवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चो को शिक्षा के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान हो इसके लिए सभी महिला प्रवेक्षक को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत आँगनबाड़ी केन्द्रो का निरीक्षण करने, तथा सरकारी भवन में संचालित शौचालय, पेयजल एवं विधुत विहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों का सूची तैयार कर जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को स्पॉन्सरशिप योजना का प्रखंड स्तर पर प्रचार प्रसार करने तथा सम्बन्धित पदाधिकारीयों के साथ बैठक आयोजित कर स्पॉन्सरशिप योजना अंतर्गत आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने पोषण ट्रेकर ऐप, आधार वेरिफिकेशन, प्रसव पूर्व जाँच ANC- I, II ,III, IV) का समीक्षा कर पोषण ट्रेकर ऐप संचालन के लिए सेविका सहियाओं का प्रशिक्षण आयोजित करने, सभी ANC के दौरान महिलाओ का हिमोग्लोबीन टेस्ट निश्चित रूप से करा रिपोर्ट जिला मुख्यालय को उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र निरीक्षण क्रम में लो बर्थ वेट बेबी को चिन्हित कर नजदीकी MTC में एडमिड करा आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपायुक्त ने लो बर्थ वेट बेबी का परिवार यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति समुदाय के है तों उन्हें कल्याण विभाग की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

You missed