Advertisements
Spread the love

आज चार फीडर से आपूर्ति होने वाली विद्युत आपूर्ति 6 घंटे बाधित रहेगी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला।सरायकेला से ऊकरी 33 केवी लाइन का शनिवार को मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके कारण प्रात: 5:00 बजे से पूर्वाहन 11:00 बजे तक 11 केवी जोजो फीडर, 11 केवी उकरी फीडर, 11 केवी कोलाबीरा फीडर एवं 11 केवी सीनी फीडर से होने वाली विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी।

उक्त जानकारी देते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सरायकेला के सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार संवैया ने बताया कि उक्त फीडर में मेंटेनेंस का कार्य होने के कारण उकरी, सीनी, मोहितपुर, कोलाबीरा, दुगनी, मुड़िया, नारायणपुर, डोंडा एवं चमारु क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। मेंटेनेंस का कार्य पूर्ण होते ही सामान्य रूप से विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी।

You missed