Spread the love

लोकसभा आम चुनाव-2024 को लेकर चांडिल एवं सरायकेला प्रखंड के सभी मतदान पदाधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आगामी लोकसभा चुनाव-2024 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले में प्रशिक्षण कोषांग द्वारा शुक्रवार को चांडिल एवं सरायकेला प्रखंड के सभी मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत प्रथम पारी में चांडिल प्रखंड के 167 PO, 136 P1, 156 P2 एवं 138 P3 को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 50 महिला PO, 61 महिला P1, 50 महिला P2 एवं 46 महिला P3 शामिल रही। इसी प्रकार दूसरी पारी में सरायकेला प्रखंड के 141 PO, 207 P2, 279 P2 एवं 191 P3 को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 40 महिला PO, 55 महिला P1, 57 महिला P2 एवं 40 महिला P3 शामिल रही।

इस दौरान प्रशिक्षक तरुण कुमार सिंह, ब्रज मोहन यादव, मनोज कुमार सिंह, राजेश मिश्रा, अजीत कुंभकार, जयदेव त्रिपाठी, अविनाश कुमार मिश्रा, श्याम सुंदर पाल, अरविंद कुमार, खिरेंद्र मुर्मू, नयन मनी दास, आशीष कुमार मल्लिक, दिनेश कुमार दास, सुदीप मुखर्जी, सुधाकर ठाकुर, सुखलाल मार्डी, प्रभाशंकर तिवारी, परमेश्वर महतो, विचित्रानंद प्रधान, गणेश सरदार, अनूप कुमार मंडल, प्रदीप कुमार मांझी, पूर्ण चंद्र रजक, आलोक कुमार, घनश्याम महतो, इंदु भूषण प्रसाद, सुभाषिश कुमार सेन, दैत्यारी लेंका, करम सिंह मुंडा, मनोरंजन महतो, मधुसूदन प्रमाणिक, मंगल सिंह बेसरा, प्रदीप प्रमाणिक, रंजीत रविदास, राजीव गोस्वामी, संतोष महतो, मलय कुमार मांझी, दिलीप कुमार महतो, मुकेश सिंह, गंगासागर मंडल एवं अरुण वर्मन द्वारा प्रशिक्षु मतदान पदाधिकारी को डमी पेपर के माध्यम से सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने का प्रशिक्षण दिया गया।

मौके पर पोस्टल बैलट के द्वारा मतदान करने की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि इस बार प्रशिक्षण केंद्र में ही पोस्टल बैलट द्वारा मतदान के लिए सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। जिसमें 40 मतदाताओं के लिए एक सुविधा केंद्र होगा।

Advertisements

You missed