Spread the love

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सांसद संजय सेठ पहुंचे भाजपा जिला कार्यालय, कार्यकर्ताओं के साथ मिलते हुए उन्होंने परिवर्तन यात्रा पर की चर्चा…

सरायकेला: संजय मिश्रा । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ दिशा की बैठक के उपरांत भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते हुए सांगठनिक बिंदुओं और आगामी आयोजित होने वाले परिवर्तन यात्रा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। मौके पर उन्होंने प्रेस से मिलते हुए कहा कि वादा खिलाफी वाली राज्य की झामुमो एवं कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है। प्रदेश की साढ़े तीन करोड़ जनता अब इसे किनारा करने को तैयार बैठी है। उन्होंने कहा कि राज्य की कुसाशन और वादा खिलाफी वाली सरकार के खिलाफ में भाजपा द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है।

जिसकी शुरुआत देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह संथाल परगना से करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवर्तन यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवाओं और बुजुर्गों सहित जन-जन के साथ संवाद स्थापित करेगी। और उन्हें वर्तमान राज्य सरकार के वादा खिलाफी और कुसाशन से अवगत कराते हुए आने वाले दिनों में भाजपा की सरकार बनने पर सुशासन के तहत किए जाने वाले कामों की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान जनसभा और रोड शो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मंत्र से जन-जन को अवगत कराते हुए झूठ और फरेब की राज्य सरकार का भंडाफोड़ करने का कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, भाजपा नेता गणेश महाली, पूर्व विधायक अनंत राम टुडू, राजा सिंहदेव, राजकुमार सिंह एवं बद्रीनारायण दारोघा सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव ने ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में डीएमएफटी फंड से डायलिसिस सेंटर और अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराने के कार्य की स्वीकृति देने के लिए उनका आभार जताया।

Advertisements

You missed