Spread the love

जिला ओलम्पिक संघ द्वारा योग और कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला ओलम्पिक संघ सरायकेला-खरसावां द्वारा अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस समारोह 23 जून से 29 जून तक मनाया जा रहा है। इस कड़ी में शनिवार को कुकरू प्रखंड के मध्य विद्यालय कुदा में जिला ओलम्पिक संघ के द्वारा कुश्ती और योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला ओलंपिक संघ सरायकेला-खरसावां के सचिव सिकंदर महतो की अध्यक्षता और देखरेख में आयोजित उक्त प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद एवं अन्य ने फीता काटकर किया।

Advertisements

योग प्रतियोगिता के बालक वर्ग में प्रवीण कुमार महतो ने प्रथम एवं अनुज महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में मामनी महतो ने प्रथम और पर मुक्ता महतो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किये। इसी प्रकार कुश्ती प्रतियोगिता के बालक 30 केजी भार वर्ग में राहुल लोहरा प्रथम एवं सुकराम सिंह मुंडा द्वितीय, बालिका वर्ग में तनुका महतो प्रथम, रानी महतो द्वितीय, 35 केजी भार वर्ग में सुदेश सिंह मुंडा प्रथम एवं भगीरथ महतो द्वितीय, बालिका वर्ग में सरिता महतो प्रथम, रानी कुमारी द्वितीय स्थान हासिल किये।

सभी विजेता बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि एएसआई रंजीत प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि योग हमारे तन और मन दोनों को ही स्वस्थ रखता है। मौके पर शिक्षक लक्ष्मण महतो, अखिल चंद्र महतो, महेंद्र नायक, देवाशीष महतो, मानिक चंद्र कुमार, नजीर अहमद, डाॅ गोबिंद चंद्र महतो, कुकरू प्रखंड बीआरसी के इंद्रजीत प्रमाणिक, खेल संघ के दामोदर जामुदा, प्रेमाशीष महतो एवं अन्य मौजूद रहे।

Advertisements

You missed