Advertisements
Spread the love

युवा कांग्रेस ने मनाया सांसद गीता कोड़ा का 40वां जन्मदिन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। युवा कांग्रेस के महासचिव विष्णु कुमार के नेतृत्व में सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा का 40वां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें केक काटते हुए उपस्थित कांग्रेसियों द्वारा सांसद गीता कोड़ा के दीर्घायु होने की मंगलकामना की गई।

मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अंबुज कुमार पांडेय, जिला महासचिव रामाशंकर पांडेय, झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के संयोजक जिला महासचिव प्रकाश मंडल, वरिष्ठ समाजसेवी सत्य प्रकाश, ननिका मेलगांडी, किट्टू दास, आदर्श ठाकुर, फूलों तायसुम, अर्जुन प्रधान, दीपक अमन, राहुल यादव, सोनी पायरा, बबलू पूर्ति, कुणाल राय, संदीप गोप एवं 20 सूत्री सदस्य सुरेश धारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।