Spread the love

युवा कांग्रेस ने हर घर खटाखट अभियान के तहत सुनी ग्रामीणों की समस्या…

सरायकेला: संजय मिश्रा । जिला युवा कांग्रेस कमिटी सरायकेला-खरसावां के खरसावां विधानसभा के जोरडीहा पंचायत में युवा कांग्रेस द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम हर घर खटाखट एवं चलो पंचायत, चलो वार्ड के तहत ग्रामीणों की समस्याओं सुना गया। जिसमें ग्रामीणों के द्वारा पेयजल एवं बिजली बिल माफी योजना के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजना के अंतर्गत पेयजल विभाग के कनीय अभियंता से बातचीत कर जल्द से जल्द उक्त गाँव में चापाकल लगाने के लिए ग्रामीणों के समक्ष फोन के माध्यम से बातचीत किया गया।

Advertisements
Advertisements

झारखण्ड सरकार द्वारा चलाये जा रहे बिजली बिल माफी योजना एवं 200 यूनिट बिजली बिल फ्री की योजना की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी गयी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, जिला महासचिव अनिल सोय, बीरेंद्र कुमार, जिला सचिव सूरज सामड, विधानसभा अध्यक्ष उदय बाँकिरा, विधानसभा उपाध्यक्ष बुधन सिंह हेंब्रम, आई. आलम सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।