Advertisements
Spread the love

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने हेल्थ सब सेंटर निर्माण का किया शिलान्यास…

सरायकेला – संजय कुमार मिश्रा

सरायकेला। कुचाई प्रखंड के जेनालोंग बाड़ेडीह में बनने वाले हेल्थ सब सेंटर का जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़कर और धूप बत्ती दिखाते हुए फीता काटकर किया। तकरीबन 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उक्त हेल्थ सब सेंटर से स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सकेंगे।

Advertisements

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि वर्तमान राज्य की हेमंत सरकार जन जन के सर्वांगीण विकास के लिए कृत संकल्पित है। जिसमें सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में कुचाई प्रखंड के जेनालोंग बाड़ेडीह में हेल्थ सब सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे स्थानीय ग्रामीण जनों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

You missed