Advertisements
Spread the love
  1. कोर्ट से लौट रहे युवक को अज्ञात अपराध कर्मियों ने मारी गोली।

सरायकेला। नक्सलियों पर नकेल कसने के बाद अब सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध ब्राउन शुगर का धंधा और अपराधियों के हौसले सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को अज्ञात अपराध कर्मियों ने एक और गोली बाजी की घटना को अंजाम दिया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोर्ट से लौट रहे युवक को सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कान्ड्रा मुख्य मार्ग पर चाडरी डूंगरी के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने गोली मार दी। गोली युवक के कंधे में लगी है। गोलीकांड में घायल युवक की पहचान आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी कलीम खान के रूप में की गई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि कलीम खान कुख्यात अपराधी कर्मी कादिम खान का भाई है। घायल कलीम का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल जमशेदपुर में चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर सरायकेला कोर्ट से लौटने के क्रम में चाडरी डूंगरी के समीप पहले से घात लगाए अपराध कर्मियों ने बाइक से जा रहे कलीम खान को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह बाइक से गिर गया था। और पैदल ही भागने लगा था। मौके पर रास्ते से गुजर रहे जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अधिवक्ता अंबिका चरण पाणी ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए स्थानीय लोगों एवं पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस के माध्यम से घायल को टाटा मुख्य अस्पताल भिजवाया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हरविंदर सिंह एवं थाना प्रभारी ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल से कलीम खान का बाइक, हेलमेट और एक खोखा बरामद किया है। एसडीपीओ ने बताया है कि अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली चलाई गई है। जिसकी जांच चल रही है। घायल युवक के ठीक होने पर पुलिस बयान लेकर आगे अपनी जांच को बढ़ाएगी।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर