Advertisements
Spread the love

जामा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो फरार

Advertisements

संवाददाता : मौसम गुप्ता

दुमका । जामा पुलिस ने एक बड़े अभियान में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो अन्य फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी जामा, हंसडीहा और पाकुड़िया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की, जबकि उनकी निशानदेही पर पांच और बाइक बरामद की गईं। दुमका पुलिस के अनुसार, जिले में हाल के दिनों में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ी थीं। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने सभी थाना प्रभारियों को गिरोह पर कड़ी निगरानी रखने और जगह-जगह वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया था। 10 अगस्त को गुप्त सूचना मिली कि जामा थाना क्षेत्र में बिना नंबर प्लेट की तीन मोटरसाइकिलों पर संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना गेट पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तीन मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा कर बुलेट और ग्लैमर बाइक पर सवार तीन युवकों को पकड़ लिया गया, जबकि पल्सर बाइक पर सवार दो युवक फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों जिसमें अजय चौधरी, ग्राम बलवारा, थाना हंसडीहा, जिला दुमका विरेंद्र राय, ग्राम कुंडाडीह, थाना जामा, जिला दुमका राजेश कुमार गुप्ता, ग्राम चौकीसाल, थाना पाकुड़िया, जिला पाकुड़ शामिल है ।  आरोपियों से जब्त बाइकों के कागजात मांगे गए तो वे कोई दस्तावेज़ नहीं दिखा सके। पूछताछ में उन्होंने मोटरसाइकिल चोरी और बिक्री की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर कुल सात मोटरसाइकिल बरामद की गईं। जामा थाना प्रभारी के बयान पर तीनों गिरफ्तार और दो फरार आरोपियों के खिलाफ जामा थाना कांड संख्या 45/25 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी एसडीपीओ जरमुंडी अमित कुमार कच्छप, जामा थाना प्रभारी अजीत कुमार, पु.अ.नि. संजय कुमार, स.अ.नि. अनुरंजन मिंज, स.अ.नि. मधुसूदन प्रसाद, सहायक पुलिस दीपक चंद्र दे, मदन मोहन वर्मा और पंकज मंडल।

You missed