Spread the love

शंकरदा के लेखक-शिक्षक विकास कुमार भगत को नई दिल्ली में राष्ट्रीय लेखक सम्मान

Advertisements
Advertisements

संवाददाता : अभिजीत सेन

पोटका (जमशेदपुर) : पोटका प्रखंड के शंकरदा गांव के लेखक, शिक्षक एवं पायनियर इंग्लिश स्कूल, जानमडीह के संस्थापक प्राचार्य विकास कुमार भगत को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के लेखक पुरस्कार समारोह में सम्मानित किया गया।

“ऑथर पेन अवार्ड्स 2025” का यह आयोजन द बुक चैनल द्वारा द ग्रैंड ओरियन, ग्रेटर कैलाश (नई दिल्ली) में किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि साहित्यकार श्रीमती रजनी मिश्रा ने विकास कुमार भगत को उनकी अंग्रेजी पुस्तक “Unforgettable Memories (Second Edition)” के लिए सर्वश्रेष्ठ जीवनी-संस्मरण श्रेणी में सम्मानित किया।इस अवसर पर देशभर से आए अनेक लेखकों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया। विकास कुमार भगत की इस पुस्तक में उनके संघर्षों, चुनौतियों, सफलताओं और लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद जैसे कई प्रेरक प्रसंगों का वर्णन किया गया है। यह पुस्तक एक प्रेरणादायक आत्मकथा मानी जा रही है।विशेष बात यह है कि लेखक पुस्तक से प्राप्त रॉयल्टी को गरीब एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर देते हैं।

You missed