Spread the love

कोल्हान यूथ वेलफेयर सुसाइटी अध्यक्ष को रांची में मिला सम्मान

Advertisements
Advertisements

रांची। रक्तदान जागरूकता और मोटिवेशन के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए कोल्हान यूथ वेलफेयर सुसाइटी, कपाली के अध्यक्ष शानूर रहमान उर्फ एस.पी. भाई को सम्मानित किया गया। ओरचिड मेडिकल सेंटर, रांची में आयोजित विशेष समारोह में झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी मुख्य अतिथि और वित्त मंत्री राधा कृष्णा किशोर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शानूर रहमान को मोमेंटो और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बताया गया कि शानूर रहमान ने अब तक कई स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया है। उनके प्रयासों से न केवल युवाओं में जागरूकता बढ़ी है, बल्कि रक्तदान आंदोलन को नई ऊर्जा भी मिली है। इस सम्मान से पूरे कोल्हान क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है।

Vananchal 24 tv live के लिए राँची ब्यूरो रिपोर्ट