Advertisements
Spread the love

भाजपा नगर कमेटी द्वारका स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर 50 यूनिट रक्त का किया गया संग्रह…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

सरायकेला। सरायकेला नगर भाजपा कमेटी के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में लगभग 50 यूनिट रक्त का संग्रह जागरूकता पूर्वक किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री नारायण दरोगा की अध्यक्षता में आयोजित हुई उक्त स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के रक्तदान संयोजक और भाजपा नगर महामंत्री सुमित चौधरी ने बताया कि सरायकेला स्थित ब्लड बैंक में रक्त की कमी की जानकारी मिली थी। जिसकी कमी को पूरा करने के लिए नगर कमेटी ने अल्प समय में एक रक्तदान शिविर करने का आयोजन करने का निर्णय लिया और शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गणेश महाली, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे और रक्तदाताओं की हौसला आफजाइ किये।

साथ ही साथ नगर महामंत्री गणेश महंती, ललन सिंह, कृष्ण राणा, जॉनी हाजरा, बलाल हुसैन, गौरब नाग, पिंकी मोदक सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया। सरायकेला ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन शिव कुमार सिंह, लैब टेक्नीशियन अर्धेन्दू कुमार सिंह एवं एएनएम नर्स चिंता कुमारी ने सुरक्षित तरीके से ब्लड बैंक के लिए ब्लड कलेक्शन उपस्थित लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए रक्तदान करने के प्रति जागरूक किया।

You missed