Advertisements
Spread the love

दुकानदारों ने कॉम्प्लेक्स के सामने ट्रांसफार्मर लगाने का किया विरोध

राँची/नामकुम । वार्ड 47 अंतर्गत पुरुलिया रोड स्थित गोप कॉम्प्लेक्स के सामने शनिवार को ट्रांसफार्मर लगाए जाने का स्थानीय दुकानदारों और कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने विरोध किया।

कॉम्प्लेक्स के मालिक का कहना है कि संकरे मार्ग पर ट्रांसफार्मर लगाने से नियमित लगने वाले बाजार, स्थानीय नागरिकों, बच्चों और बुजुर्गों की आवाजाही प्रभावित होगी। दुकानदारों ने आशंका जताई कि इससे ग्राहकों और राहगीरों को असुविधा होगी।

पूर्व में दुकानदारों ने संयुक्त रूप से कोकर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपकर कॉम्प्लेक्स के सामने ट्रांसफार्मर नहीं लगाने की मांग की थी। इसके बावजूद एसडीओ रवि कुमार द्वारा जबरन स्थापना की कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों का आरोप है कि स्थानांतरण की अपील पर एसडीओ ने उन पर एफआईआर की धमकी दी।

मामले को गंभीर बताते हुए दुकानदारों ने खिजरी विधायक राजेश कच्छप से हस्तक्षेप की मांग की है और ट्रांसफार्मर को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर शिफ्ट करने की अपील की है।

You missed