
घाटशिला : विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक हुई…
दीपक नाग… ✍️

घाटशिला विधानसभा का उपचुनाव के मसलों को लेकर घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय और राजकीय पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता हुई ।
उल्लेखनीय है कि, झामुमो के स्थानीय विधायक सह स्कूल शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के १५ अगस्त के दिन देहांत होने से घाटशिला विधानसभा का सीट रिक्त हो गया । कायदे के अनुसार छह महीने के अंदर रिक्त विधानसभा सीट का उपचुनाव करवाने का दाईत्व सरकारी तंत्रों के ऊपर होता है । जिससे कि क्षेत्र के विकास कार्य नियमित रूप से चल सके ।
आज के इस बैठक मे वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के संबंध में आलोचना हुई। अनुमंडल पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी कि १ सितंबर २०२५ को घाटशिला विधानसभा के लिए एक नया वोटर लिस्ट जारी किया जाएगा । जिसमें १८ वर्ष से अधिक आयु वाले का नाम जोड़ने का और मृत व्यक्तियों नाम हटाने का कार्य आरंभ होगा । इसके अलावे ऐसी वोटर जो अन्य स्थानों पर चले गए हैं उन सभी का नाम हटाने का कार्य का अवसर होगा और वोटर त्रुटि सुधार कर सकते हैं (Form- 6 ,7 ,8 ) ।
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल २९१ की बजाय ३०० बूथों की संख्या की जाएगी । जिस बूथ में १२०० से अधिक मतदाता होगा, उनके लिए कुछ बूथों को बढ़ाया जाएगा । और जिस बूथ के भवन जर्जर हो गया हैं उनको पास के किसी पंचायत भवन या विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा । इनके अलावे कुछ बूथों को एक दूसरे में समायोजित (मर्ज) किया जाएगा ।
बैठक में झामुमो के और से घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष दूर्गा चरण मुर्मू, जगदीश भगत, राजहंस मिश्र, आनंद गोयल, गोपाल क्वेरी, सुशील मार्डी, काजल डॉन, कांग्रेस पार्टी की ओर से सन्त काल्टु चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट, भाजपा से दिनेश साव तथा सत्यनारायण पुष्टि मुख्य रूप से उपस्थित थें ।
