Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी

एवं सम्मान समारोह का आयोजन….

जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया…..

सिल्ली -(कमलेश दुबे)  विश्व आदिवासी दिवस पर सिल्ली स्टेडियम परिसर में विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो, केंद्रीय संगठन सचिव जयपाल सिंह, जिप उपाध्यक्ष वीणा देवी, प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बड़ाईक, केंद्रीय सचिव संजय सिद्धार्थ, सुशील महतो, प्रखंड अध्यक्ष अनिल मांझी एवं उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने की । समारोह को सम्बोधित करते विधायक सुदेश महतो ने कहा, हम और हमारी पार्टी ग्राम सभा एवं गांव की सरकार पर जोर देती रही है आदिवासी समाज भी इसका प्रबल पैरोकार है। लेकिन झारखंड में पंरपरागत शासन व्यवस्था को छिन्न-भिन्न करने की कोशिशें जारी हैं।

सरकारी तंत्र इस समाज की भावना को समझ नहीं पाता है। मौजूदा परिस्थिति में झारखंड और झारखंडियों के भविष्य लिए चिंतन-मनन करना जरूरी है। चुनौतियों का सामना करने के लिए युवाओं का आगे आना होगा। युवा जब झारखंड को जानेंगे, तो आदिवासी समाज की विशिष्टताएं भी जान सकेंगे।उन्होंने कहा कि आदिवासी समुदाय के संरक्षण और संवधर्न के लिए संवैधानिक तौर पर कई नियम कायदे बने हैं। लेकिन जमीनी स्तर पर इसका लाभ उन्हें नहीं मिलता। इसलिए आदिवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए ईमादार राजनीतिक पहल की जरूरत हैै।

विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा की आदिवासी समुदाय के लोगों के पिछड़ेपन का मुख्य वजह शैक्षणिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक एवं जल जंगल से बेदखल करना है। यही वजह है कि आदिवासी समुदाय का अस्तित्व धीरे धीरे मिटता जा रहा है। जो गंभीर चिता का विषय है। आदिवासियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक तौर पर विकास करने के लिए सरकार को पूरी गंभीरता से विचार करना होगॉ। बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। वक्ताओं ने आदिवासियों को पूरी तरह से संगठित होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया।

इन्हें किया गया सम्मानित :-

विचार गोष्ठी सह सम्मान समारोह में क्षेत्र के खिलाड़ी, जनप्रतिनिधि एवं एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जिसमें , पूर्व मुखिया डबलु महली, धनेश्वर बेदिया, सुरेश मुंडा, विजय महली, भीम सिंह मुंडा, दिनेश चंद्र मांझी, बजरंग पातर मुंडा, संजय उरांव, अजीत माझी, उर्मिला देवी, सोमरी देवी, वुशु कोच वाहिद अली, वुशु खिलाड़ी फुल कमारी बेदिया, आदि को किया गया।

Advertisements

You missed