Advertisements
Spread the love

नगरपालिका उड़िया मध्य विद्यालय में पौधारोपण कर मनाई गई

देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती

सरायकेला: देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय,सरायकेला विद्यालय परिसर में उन्हें याद करते हुए वृक्षारोपण किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित नगर पंचायत के अध्यक्ष मीनाक्षी पट्टनायक के नेतृत्व में स्कूल परिसर में फलदार व छायादार पौधा का पौधारोपण किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष संतोषी साहू,विद्यालय प्रधानध्यापक सह विद्यालय प्रबंध समिति की सचिव उत्तम कुमार महतो एवं समिति सदस्य दुखु राम साहू द्वारा संयुक्त रूप से उन्हें याद करते हुए वृक्षारोपण किया। मौके पर विद्यालय की ओड़िया शिक्षिका रीता दुबे,रुनु नंद सहित अन्य उपस्थित रहे।

You missed