Spread the love

पठानमारा पंचायत में हो रही है बैलों की चोरी, अज्ञात चोर देर रात वाहनों से दे रहे हैं

घटना को अंजाम….

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पठानमारा पंचायत में इन दिनों आई रात बैलों की चोरी की घटना घट रही है। घटना के संबंध में ग्रामीण बताते हैं कि अज्ञात चोर रात को 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच घटना को अंजाम दे रहे हैं। जिसमें डाला वाली वाहन में बैलों को चुराकर ले जाया जा रहा है। इससे पहले अज्ञात चोर बैलों के मालिक के घर और उसके आसपास के घर में बाहर से कुंडी लगा देते हैं। जिसके बाद आसानी से बैलों को चुराकर भाग निकलते हैं। स्थानीय ग्रामीण टुरा पाड़ेया बताते हैं कि बीते 2 सप्ताह से क्षेत्र में बैलों की चोरी की घटना को अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है। और जानकारी के अभाव में भुक्तभोगी बैलों के मालिक मामले की सूचना पुलिस को भी नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों द्वारा कुली गांव के राजीव नायक, डुला गोप एवं विक्रम हाईबुरु के बैलों की बीते दिनों इसी प्रकार चोरी कर ली गई है। इसी प्रकार हुड़ांगदा गांव के गेड़े गोडसोरा, पठानमारा गांव के साधु गोडसोरा और थोल्को गांव में भी बैलों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

You missed

#ईडी #भारतीय सेना #सीबीआई #आर्मी #फौजी #दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चुनाव चोरी छत्तीसगढ़ जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी डकैती दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद नारी उत्पिड़न पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो मजदूर आंदोलन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग हत्या

जमशेदपुर : कपाली क्षेत्र के मेडिकल स्टोर में बंदूक के नोक पर हूई लुट-पाट…