Advertisements

मुरुप में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का हुआ आयोजन…..
सरायकेला: आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत भवन में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रुप से सरायकेला के बीडीओ मृत्युंजय कुमार व अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद सिंहा उपस्थित थे। बीडीओ ने कहा सभी लाभूक शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लें। बीडीओ ने शिविर में विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी। बर्षा होने के बावजूद लाभूक व ग्रामीण उत्साह के साथ शिविर में शामिल होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त किया। शिविर में विभिन्न विभागो द्वारा योजनाओं की जानकारी व लाभ देने के लिए स्टॉल लगाया गया था। मौके पर मुखिया धनुराम महाली,समाजसेवी शंभु माहली,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Related posts:
सरायकेला : यहां तांत्रिक मत से होती है मां दुर्गा की शक्ति आराधना; तंत्र मंत्र से खुश होती है मां.....
कुमार पुर्णिमा पर जागृत रही प्राचीन उत्कलीय परंपरा कुवंर पुनेई, बच्चों ने मांगा दान, सभी ने अमृत वर...
बहरागोड़ा: खोड़ी मिट्टी खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से घटनास्थल पर 3 महिला मजदूर की हो गई मौत, 4 घाय...

