Spread the love

शहीद स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत की याद में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा शुरू किया गया

जरूरतमंद जनों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण अभियान…..

सरायकेला। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी सरायकेला खरसावां द्वारा शहीद स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए वृद्धा, दिव्यांग, अत्यंत गरीब एवं असाध्य रोग से पीड़ित जरूरतमंद लोगों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया। इसके तहत रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव देवाधिदेव चटर्जी की देखरेख में पहले दिन चांडिल अनुमंडल अंतर्गत चांडिल एवं नीमडीह क्षेत्र के विभिन्न गांव में जरूरतमंदों के बीच कुल 33 कंबल का वितरण किया गया। जिला सचिव ने बताया कि यह अभियान एक सप्ताह तक चलाया जाएगा। जिसमें कुल 500 जरूरतमंदों के बीच नि:शुल्क कंबल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisements

You missed