Advertisements
Spread the love

सरायकेला-खरसावां(संजय मिश्रा) द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां की नई कमेटी का रविवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। सरायकेला स्थित टाउन हॉल के सभागार में आयोजित उक्त शपथ ग्रहण समारोह में सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्षा मीनाक्षी पटनायक, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी एवं जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी श्रीनिवास ने कमेटी के सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Advertisements

इस अवसर पर समारोह में मुख्य रूप से नेपाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनूप तिवारी, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, सरायकेला अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार, उपायुक्त के गोपनीय प्रभारी प्रदीप कुमार, सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, सरायकेला नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी सहित जमशेदपुर, रांची एवं धनबाद के अतिथि पत्रकार समारोह में शामिल हुए। मौके पर अपने संबोधन में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार ने द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के गठन को एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने पत्रकारों को समाज का आईना बताते हुए कहा कि स्वच्छ छवि की पत्रकारिता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। और इसे बरकरार रखने की जरूरत है। ओएसडी प्रदीप कुमार ने निष्पक्ष पत्रकारिता को वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। जमशेदपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष बी श्रीनिवास ने पत्रकार हित में उठाए गए इस ऐतिहासिक कदम को सराहनीय बताया। इससे पूर्व दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ करने के पश्चात द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के संस्थापक स्वर्गीय विनोद शरण के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अपने संबोधन में नेपाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनूप तिवारी ने भारत नेपाल के संबंधों को स्वस्थ पत्रकारिता के जरिए मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भारत नेपाल के संबंधों में कटुता आई है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका काफी अहम हो जाती है। क्योंकि भारत और नेपाल दोनों एक दूसरे के पूरक रहे हैं। द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए संगठन से जुड़े पत्रकार सदस्यों को हर संभव सहयोग करने की बात कही। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत सीमित पत्रकारों के साथ संपन्न हुए शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के समापन पर द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के संरक्षक विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

You missed