Spread the love

 

सरायकेला : स्थानीय सर्किट हाउस में मंगलवार को झारखंड प्रदेश तृणमूल कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चित्रसेन सिंकू की अध्यक्षता में तृणमूल कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में संगठन मजबूतीकरण करते हुए जिला कार्य समिति का विस्तार किया गया। जिसमें मंगल सोरेन को सरायकेला खरसावां जिला का अध्यक्ष एवं जिला युवा तृणमूल कांग्रेस का अध्यक्ष सुरेश महतो को बनाया गया। इसके अलावे मंगल सिंह हांसदा को जिला महासचिव,आलोक साव को जिला उपाध्यक्ष,अरविंद प्रधान को संगठन सचिव,शिवनंदन बारिक को जिला सचिव,विकास दास को सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष,शंकर ताँती को खरसावां प्रखंड अध्यक्ष एवं खलील अहमद को सरायकेला नगर अध्यक्ष बनाया गया।

बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से विभिन्न राजनीतिक दलों से दर्जनों नेताओं ने ममता दीदी के नीति,सिद्धांत एवं प्रशासनिक संस्कृति से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा। मौके पर तृणमूल युवा कांग्रेस संगठन सचिव सह कार्यालय प्रभारी अमृत माझी, पश्चिम सिंहभूम जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र जामुदा, जिला सह-संयोजक नवल किशोर शर्मा,रोहित प्रधान,निरंजन महतो डॉक्टर मुर्मू,साहेब लाल मार्डी,सिदो मुर्मू,तरुण कुमार मुर्मू, शाहिद बनरा,ललित प्रधान गोमिया बानरा,उत्तम गोस्वामी, शंकर नायक,सूरज कुमार महतो, आस्तिक महतो,अजीत महतो मन्ना सुदीप,गंगाधर गोप एवं अन्य उपस्थित रहे

Advertisements

You missed