Spread the love

सरायकेला-खरसावां (संजय मिश्रा) सरायकेला विधायक सह झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर विकास कार्यों को गति देने के काम में जुटे हुए हैं। पिछले एक सप्ताह के अंदर मंत्री चंपाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांव में जाहेरथान एवं देशाऊली की घेराबन्दी का शिलान्यास किया। सोमवार को चंपाई सोरेन ने राजनगर प्रखंड क्षेत्र के चौराडीह, अर्जुनबिला, खैरबनी एवं हतनाबेड़ा में जाहेरथान घेराबंदी तथा बरेही गांव में पीसीसी पथ की आधारशिला रखी। इस दौरान मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि राज्य की हेमंत सरकार आदिवासियों की धर्म एवं परंपरा को बचाए रखने के लिए धर्मस्थलों की घेराबंदी करा रही है। राज्य के हर गांव की देशाऊली और जाहेरथान को सुरक्षित रखा जाएगा। इसके अलावे गांव में माझी, मानकी-मुंडा, पाहन की बैठकी के लिए माझी अखाड़ा बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर काम कर रही है। सिंचाई के लिए गांव गांव में डीप बोरिंग तथा जहां छोटी नदी नाला बह रही है, वहां श्रृंखलाबद्ध चेकडैम का निर्माण कर खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कोरोना काल में विकास कार्यों पर जरूर विराम लग गई थी। परंतु हेमंत सरकार ने कोरोना के कठिन समय को बेहतर तरीके से नियंत्रित किया। अब विकास कार्यों में तेजी देखने को मिलेगा। यदि कोरोना की तीसरी लहर नहीं आयी तो कुछ माह बाद ही झारखंड का सूरत बदल जायेगी। लेकिन हेमंत सरकार तीसरी लहर को लेकर बेहद सतर्क है। तीसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए बेहतर इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान झामुमो नेता हीरालाल सतपथी, विधायक प्रतिनिधि धार्मा मुर्मू, करमु पान, सुधीर हांसदा, ग्रामप्रधान सुराई मुर्मू, पुजारी पेकाये मुर्मू, सालखन मुर्मू, मार्शल पूर्ति, सागेन मुर्मू, लखिन्द्र लोहर शम्भू तांती आदि कई लोग उपस्थित

Advertisements

You missed