Spread the love

बीएड कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग का हुआ आयोजन,कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां…..

सरायकेला: सरायकेला अंचल अंतर्गत विजय ग्राम स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन बीएड कॉलेज के सभागार में बुधवार को मैरी क्रिसमस सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आर एन मोहंती तथा सचिव डॉ स्वीटी सिन्हा ने कैंडल जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर सामूहिक रूप से कैंडल जलाते हुए केक काटा गया। समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं के द्वारा क्रिसमस गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा छात्र छात्राओं द्वारा ईसा मसीह के विचारों को व्यक्त किया गया। मुख्य अतिथि आर एन मोहंती ने मैरी क्रिसमस की शुभकामना देते हुए यीशु मसीह की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यीशु मसीह ने मानव कल्याण के लिए सूली पर चढ़े। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को सार्थक बनाने के लिए हम उनके विचारों से प्रेरणा ले।

विदाई समारोह में स्वागत गीत नृत्य एवं कई प्रकार के गोष्ठी का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सत्र 2018- 20 में स्वाति मिस फेयरवेल बनी तथा राज मंडल मिस्टर फेयरवेल बने। सत्र 2019- 21 में मिस फेयरवेल जया तथा मिस्टर फेयरवेल विवेक बने। विदाई गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक आर एन मोहंती ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

शैक्षणिक संस्थान जैसे महत्वपूर्ण जगह पर आयोजित समारोह में कोविड गाइडलाइन का अनुपालन नही देखा गया। मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisements

You missed