Advertisements
Spread the love

पत्नी से विवाद के बाद जैप जवान ने फंदे से झूलकर की खुदकुशी….

सरायकेला। पत्नी से विवाद होने के बाद जैप के जवान 35 वर्षीय सूरज मोदक ने सरायकेला थाना अंतर्गत अपने साथुआ कॉलोनी स्थित घर पर फंदे के सहारे झुलकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जैप का जवान सूरज मोदक लातेहार में पोस्टेड था। और उसकी ट्रेनिंग जमशेदपुर में चल रही थी। बीते शनिवार वह अपने साथुआ कॉलोनी स्थित घर आया हुआ था। इस दौरान पत्नी के साथ उसका विवाद हुआ।

Advertisements

उसने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। जिसके बाद मृतक सूरज की पत्नी पड़ोस में ही अपने ननंद के घर चली गई। इस दौरान पत्नी बार-बार घर जाती रही। परंतु गुस्से में सूरज उसे घर से भगाता। सोमवार की शाम जब मृतक सूरज की पत्नी घर गई। और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो किसी भी प्रकार की आहट नहीं होता देख उसे शंका हुई। और उसने इसे लेकर सरायकेला थाने को सूचना दी। जिसके बाद सरायकेला थाना पुलिस पहुंचने पर दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया। जहां सूरज मोदक को फंदे के सहारे झूलता हुआ देखा गया। जिसके बाद सरायकेला पुलिस ने सूरज के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और मामले की छानबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक जैप जवान सूरज मोदक कि एक 5 वर्षीय बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है।

You missed