Spread the love

तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से 55 वर्षीय अधेड़

की हुई मौत…

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सीनी ओपी क्षेत्र के उकरी गांव के मोड़ पर बोलेरो की चपेट में आने से 55 वर्षीय विशेश्वर नायक की मौत हो गई। घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विशेश्वर नायक अपने घर उकरी से निकलकर बाजार जा रहा थे। तथा गांव के मोड़ पर साइकिल दुकान के पास खड़े थे। तभी सरायकेला की ओर से तेजी गति से जा रहे बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा बोलेरो को पकड़ लिया गया है। तथा सीनी ओपी के हवाले कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उक्त बोलेरो सरायकेला का है।

Advertisements

You missed